महत्वपूर्ण प्रश्न Important questions 3

 1. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किये थे -

(अ) 25 बार (ब) 17 बार (स) 10 बार (द) 5 बार

2. महमूद गजनवी का ‘सोमनाथ मंदिर (गुजरात)’ पर जो आक्रमण था, कब हुआ था

(अ) 1025 ई. में (ब) 1026 ई. में (स) 1024 ई. में (द) 1191 ई. में

3. पृथ्वीराज चौहान व मुहम्मद गौरी के बीच का वह युद्ध जो भारतीय इतिहास का निर्णायक युद्ध जो 1192 ई. में लड़ा गया था -

(अ) तराईन का प्रथम युद्ध (ब) तराईन का द्वितीय युद्ध

(स) पानीपत का प्रथम युद्ध (द) पानीपत का द्वितीय युद्ध

4. दिल्ली सल्तनत का काल माना जाता है -

(अ) 1191 से 1551 ई. तक (ब) 1206 से 1526 ई. तक

(स) 1326 ई. 1526 ई. तक (द) 1206 से 1576 ई. तक

5. रणथम्भौर के शासक हम्मीर देव चौहान के बारे मेंं जानकारी किन काव्यों से मिलती है -

(अ) नयन चन्द्र सूरी का हम्मीर महाकाव्य (ब) जोधराज का हम्मीर रासो

(स) विजय सूरी का हम्मीर हठ        (द) अ व ब दोनों से

6. 1296 ई. में दिल्ली के सुल्तान जलालुद्दीन खिलजी की हत्या की थी -

(अ) उलुग खां (ब) नुसरत खां (स) अलाउद्दीन खिलजी (द) अ व ब

7. चितौड़ में पहला ‘जौहर’ कब किया गया था -

(अ) 1301 ई. (ब) 1302 ई. (स) 1303 ई. (द) 1308 ई.

8. जालौर दुर्ग का प्रवेश द्वार किस दुर्ग को माना जाता है-

(अ) भटनेर दुर्ग (ब) सिवाणा दुर्ग (स) आहोर दुर्ग (द) पाली दुर्ग

9. मेवाड़ का वह शासक जिसके काल को राजस्थान के इतिहास का स्वर्णिम काल कहा जाता है-

(अ) राणा मोकल (ब) राणा सांगा

(स) महाराणा उदयसिंह (द) राणा कुंभा

10. चीन की दिवार के बाद विश्व की सबसे लम्बी दिवार किस राजस्थान के दुर्ग की मानी जाती है, जिसे राजस्थान का अजय दुर्ग भी माना जाता है -

(अ) चितौडग़ढ (ब) मेहरानगढ़ (स) भटनेरगढ़ (द) कुंभलगढ़

11. माना जाता है कि राजस्थान में 84 दुर्ग है, उनमें से 32 दुर्ग अकेेले एक शासक ने बनवाये थे, वह शासक है -

(अ) राणा मोकल (ब) राणा कुंभा (स) राणा सांगा (द) राव मालदेव

12. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म कब हुआ था -

(अ) 9 मई 1532 (ब) 9 मई 1597

(स) 9 मई 1540 (द) 9 मई 1572

13. महाराणा प्रताप का राज्यारोहण 28 फरवरी 1572 को किस स्थान पर हुआ था -

(अ) गोगुन्दा में (ब) उदयपुर में (स) चावण्ड में (द) कुंभलगढ़ में

14. भारत में मुगल साम्राज्य की नींव किस युद्ध के बाद पड़ी थी -

(अ) 1526 का पानीपत का प्रथम युद्ध (ब) 1556 का पानीपत का द्वितीय युद्ध

(स) 1191 का तराईन का प्रथम युद्ध     (द) 1576 का हल्दीघाटी का युद्ध



15. सुमेलित कीजिए -

स्तम्भ - अ स्तम्भ  - ब

अ. कान्हड़देव 1. अजमेर

ब. हम्मीरदेव 2. जालौर

स. महाराणा कुम्भा 3. रणथम्भौर

द. पृथ्वीराज चौहान 4. मेवाड़

(अ) 1, 2, 3, 4 (ब) 2, 4, 3, 1 (स) 2, 3, 4, 1 (द) 3, 2, 4, 1

16. हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था -

(अ) 18 जून, 1572 (ब) 18 जून, 1576

(स) 18 जून, 1582 (द) 18 जून, 1578

17. हल्दीघाटी युद्ध में मुगल सेना का प्रधान सेनानायक कौन था -

(अ) मानसिंह (ब) हकीम खां सूरी (स) आसफ खां  (द) शाहबाज खां

18. महाराणा प्रताप की समाधिकहां बनी है-

(अ) हल्दीघाटी में (ब) चितौड़ में (स) बाड़ोली में (द) चावण्ड में

19. तमिल भाषा में ‘रामायण’ लिखने वाले थे -

(अ) तुलसीदास जी (ब) महाकवि वाल्मीकि  (स) कम्बन (द) जयचन्द

20. ‘गंगै कौण्ड की’ उपाधि धारण करने वाला चोल शासक था -

(अ) विजयालय (ब) राजेन्द्र प्रथम (स) राजेन्द्र द्वितीय (द) पुलकेशिन द्वितीय

21. चालुक्य वंश के राजाओं ने अपनी राजधानी किस स्थान को बनाई थी -

(अ) कल्याणी (ब) कांची (स) कन्नौज (द) वल्लभी

22. रत्नसागर, रत्नादाही, रत्नरंजक आदि क्या है -

(अ) नालन्दा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय थे।

(ब) हर्ष के काल में दान की प्रथा थी।

(स) नालन्दा विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थी थे।

(द) हर्षवर्धन के काल में लिये जाने वाले कर थे।

23. ‘भाग’, ‘हिरण्य’, ‘बलि’ क्या है-

(अ) मौर्र्य कालिन कर के प्रकार है (ब) दक्षिण भारत में लिये जाने वाले कर है।

(स) व्याकरण के प्रकार है। (द) न्याय व योग के प्रकार है।

24. रत्नावली, प्रियदर्शीका और नागानन्द की रचना का श्रेय दिया जाता है-

(अ) जयदेव (ब) भास (स) हर्ष (द) बाणभट्ट

25. हर्ष चरित व कादम्बरी नामक रचनाएं किसके द्वारा रची गई -

(अ) जयदेव (ब) कालिदास (स) हर्षवर्धन (द) बाणभट्ट

26. हर्षवर्धन किस स्थान पर एक धर्म महासभा बुलाकर अपनी पांच साल में एकत्रित सारी धन सम्पत्ति यहाँ तक की अपने पहने हुए कपड़े भी दान दे देता था -

(अ) कनौज में (ब) प्रयाग में (स) हरिद्वार में (द) वल्लभी में

27. कम्बुज अथवा कम्बोडिया का वह शासक जिसने कुल 326 छंदों के चार अभिलेखों की रचना जिससे पता चलता है कि वहां भी भारतीय भाषा व साहित्य की रचना हुई थी -

(अ) जयवर्मन (ब) राजवर्मन (स) यशोवर्मन (द) बहुवर्मन

28. बोरोबुइर का मंदिर जो 750 ई. से 850 ई. में शैलेन्द्र राजाओं के संरक्षण में बना किस देश में है-

(अ) जावा (ब) थाइलैण्ड (स) बर्मा (द) कम्बोडिया

29. ‘अंगकोर वाट’ विश्व प्रसिद्ध मंदिर किस देश में है -

(अ) बर्मा (ब) जावा (स) इंडोनेशिया (द) कम्बोडिया

30. हर्षवर्धन ने कन्नौज में एक विशाल धर्म सम्मेलन किया था, जो 23 दिन तक चला इसकी अध्यक्षता किसने की थी -

(अ) ह्वेनसांग (ब) हर्षवर्धन (स) जयवर्मन (द) बाणभट्ट

31. प्राचीन काल में दक्षिण भारत में प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था -

(अ) नालंदा व वल्लभी (ब) तक्षशिला व कन्हेरी

(स) वल्लभी व कान्हेरी (द) नालंदा व तक्षशिला

32. दक्षिण भारत के पल्लव नरेशों ने अपने राज्य को शासन व्यवस्था की सुविधा के लिए बांट रखा था -

(अ) राएड, कोट्टय, ग्राम (ब) मण्डल, नाडू, ग्राम

(स) कोद्म, नाडू (द) इनमें से कोई नहीं

33. निम्र में से असंगत का चयन कीजिए -

(अ) शिशुपालवध - माघ (ब) राजतरंगिणी - कल्हण

(स) गीतगोविन्द - जयदेव (द) किरतार्जुनियम - नाल्हदेव

34. दुर्गादास की छतरी जो लाल पत्थर की बनी है, जो स्वामिभक्ति का पाठ पढ़ाती है। किस नदी के किनारे व स्थान पर है -

(अ) आयड़ नदी - उदयपुर (ब) क्षिप्रा नदी - उज्जैन

(स) लुनी नदी - बालौतरा (द) गंगानदी - प्रयाग

35. सिकन्दरा में स्थित अकबर के मकबरे को विध्वंस करके वहां से बहुमूल्य रत्न व सोने चांदी के पत्थर को उखाडऩे वाला जाट सेनानायक था -

(अ) बदनसिंह (ब) राजाराम (स) सुरजमल (द) चुड़ामन

36. महाराजा सूरजमल जाट द्वारा निर्मित सभी महल, किले, बावडिय़ोंं में सबसे प्रसिद्ध दुर्ग, जिसे अंग्रेजों ने ‘लोहगढ़’ का किला कहां है -

(अ) भरतपुर (ब) धौलपुर (स) रोहतक (द) आगरा

37. भारत में इस्लामिक शैली का बना पहला भवन समूह है-

(अ) अकबर का मकबरा (ब) शेरशाह सूरी का मकबरा

(स) कुत्वत-उल-इस्लाम मस्जिद व कुतुबमीनार

(द) जामा मस्जिद व लाल किला

38. आजाद हिन्द फौज के सेनानियों पर मुकदमा किस किले में चला था -

(अ) लाल किला - दिल्ली (ब) लाल किला - आगरा

(स) जूनागढ़ किला - बीकानेर (द) तन्जौर किला - आंधप्रदेश

39. गागरोन का दुर्ग किस स्थान पर है-

(अ) जोधपुर (ब) जालौर (स) झालावाड़ (द) बीकानेर

40. मुस्लिम पीर ‘मलिक शाह’ की मस्जिद किस दुर्ग में स्थित है-

(अ) रणथम्भौर (ब) चितौडग़ढ़ (स) बीकानेर (द) जालौर

41. भारतीय मूर्तिकला का ‘विश्व शब्दकोश’ किसे कहा जाता है -

(अ) कुंभलगढ़ दुर्ग को (ब) विजय स्तंभ को

(स) महरौली लौह स्तंभ को (द) आगरा के ताजमहल को

42. बणी-ठणी चित्र का सम्बन्ध किस चित्रशैली से है -

(अ) मेवाड़ शैली (ब) हाड़ौती शैली (स) किशनगढ़ शैली (द) ढूंढाड़ शैली

43. शिखर, कलश, आमलक, उरस, स्तंभ, कक्षासन, पीठ, वेदिका आदि का संंबंध है 

(अ) ये सभी मंदिर के भागों के नाम है। (ब) ये सभी योग की मुद्राएं है।

(स) ये सभी हस्तकला में काम आने वाले औजार है।

(द) ये सभी निर्माण की शैलियां है।

44. सास-बहू का मंदिर किस स्थान पर है -

(अ) नागदा - उदयपुर (ब) जगत - उदयपुर

(स) ओसियां - जोधपुर (द) भण्डदेवरा - बारां

45. किराडू के प्रसिद्ध मंदिर किस जिले में है -

(अ) बूंदी (ब) दौसा (स) जोधपुर (द) बाड़मेर

46. सालमसिंह की हवेली, नथमल की हवेली व पटवों की हवेली जो पत्थर की जाली व कटाई के कारण संसार में प्रसिद्ध है, किस स्थान पर है -

(अ) नवलगढ़ (ब) जैसलमेर (स) बाड़मेर (द) जोधपुर

47. मूसी महारानी की छत्तरी कहां स्थित है -

(अ) करौली (ब) बूंदी (स) अलवर (द) गेटोर

48. उत्तरी भारत में भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक माने जाते है -

(अ) रामानुजाचार्य  (ब) कबीरदास (स) रविदास (द) रामानंद

49. दक्षिण भारत की मीरां कही जाती है-

(अ) गवरी बाई (ब) अंडाल (स) चोखा मेला (द) काली बाई

50. गुरु गोविन्द दोनों खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दिया बताय।

उक्त पंक्ति किस भक्ति संत की है -

(अ) सूरदास (ब) रविदास (स) कबीरदास (द) रामानन्द

51. कबीरदास के उपदेश किस रूप में संग्रहित है -

(अ) साखियों व पदों में (ब) पंचवाणी व बीजक

(स) गुरूग्रंथ साहिब (द) उक्त सभी में

52. सिक्ख पंथ के संस्थापक कौन थे -

(अ) गुरु अर्जुनदेव (ब) गुरुराम दास  (स) गुरु नानक देव (द) गुरु गोविंदसिंह

53. गुरू नानक देव ने अपना डेरा कहां व किस नदी के किनारे बसाया था -

(अ) व्यास नदी - अमृतसर (ब) रावी नदी - करतारपुर

(स) सतलज नदी - ननकाना साहब (द) कोसी नदी - ननकाना साहब

54. नानक साहब ने उपासना कार्य के लिए जो जगह नियुक्त कि उसे क्या कहा था -

(अ) धर्मसाल (ब) मंदिर (स) गुरुद्वारा (द) डेरा

55. छत्रपति शिवाजी के गुरु, जिन्होनें कश्मीर से कन्याकुमारी तक 1100 मठों की स्थापना करके भारत की अखण्डता की बात को सरोकार किया था -

(अ) रामदास (ब) रविदास (स) विट्ठलदास (द) कबीरदास

56. भारत में सूफी मत के चिश्ती सिलसिला की शुरूआत किसने की थी -

(अ) ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (ब) बाबा फरीद

(स) अमीर खुसरो (द) शेख नुरूद्दीन

57. हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह कहां स्थित है -

(अ) दिल्ली (ब) अजमेर (स) नागौर (द) आगरा

58. अमीर खुसरो की मजार कहां स्थित है -

(अ) मक्का (ब) दिल्ली (स) लाहौर (द) ढाका

59. कादरी, चिश्ती, सुहरावर्दी व नक्शबन्दी आदि क्या है-

(अ) सूफी मत के सम्प्रदाय है।       (ब) इस्लाम के संप्रदाय है।

(स) भक्ति व सूफी के समन्वय की बातें है। (द) इनमें से कोई नहीं

60. सुषिर वाद्य यंत्र नहीं है -

(अ) अलगोजा (ब) पूंगी (स) सारंगी (द) शहनाई