स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान प्रकाशित समाचार पत्र

राजस्थान में प्रेस विकास

  • राजस्थान में प्रेस का सबसे पहले ईसाई मिशनरियों ने 1864 में ब्यावर में लिथो प्रेस स्थापित किया। यहाँ से मिशनरी स्कूलों के लिए पाठ्य पुस्तकें और ईसाई धर्म प्रचार के लिए बाईबल सहित अन्य धार्मिक साहित्य की छपाई की जाने लगी।
  • राजस्थान में सबसे पहले और सर्वाधिक समाचार पत्र अजमेर से ही प्रकाशित हुए
  • राजस्थान में सर्वप्रथम अगस्त 1866 में जोधपुर से मारवाड़ गजट प्रकाशित हुआ
  • पं. झाबरमल शर्मा को राजस्थान में पत्रकारिता का भीष्म पितामह कहा जाता है

1. प्रताप:-
इसका प्रकाशन गणेश शंकर विदार्थी ने कानपुर से किया। इस समाचार पत्र में बिजोलिया किसान आंदोलन की घटनाओं को उजागर किया गया
2. राजस्थान समाचार:-
1889 में अजमेर से श्री मुंशी स्मर्थदान के सम्पादन में प्रकाशित होने वाला प्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र।
3. राजस्थान केसरी:-
1920 में वर्धा ( महाराष्ट्र ) से विजय सिंह पथिक द्वारा शुरू किया गया, राजनीतिक साप्ताहिक समाचार पत्र इसके सम्पादक रामनारायण चैधरी थे तथा वित्तीय सहायता जमनालाल बजाज ने दी।
4. नवीन राजस्थान:-
1921 में अजमेर से विजय सिंह पथिक द्वारा प्रकाशित बाद में इसका नाम तरूण राजस्थान रखा गया।
5. राजपूताना गजट:-
1882 में अजमेर से मौलदी मुराद अली बीमार द्वारा प्रकाशित द्विभाषीय समाचार पत्र।
6. अखण्ड भारत:-
जयनारायण व्यास द्वारा बम्बई  से प्रकाशित।
7. आगीबाण:-
1932 में ब्यावर ( अजमेर) से जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित। यह राजस्थानी भाषा का प्रथम समाचार पत्र था। जिसमें सामंती प्रथा के विरुद्ध लिखा गया था।
8. राजस्थानी वीकली:-
1923 में  श्री ऋषि दत्त मेहता द्वारा ब्यावर अजमेर से प्रकाशित जो हाड़ौती क्षेत्र में राजनीतिक चेतना का आधार बना
सज्जन कीर्ति सुधारक:-
1876 में मेवाड़ महाराणा सज्जन सिंह के समय प्रकाशित किया राजस्थान का पहला दैनिक समाचार पत्र था।
नवज्योति:-1936 ई. से श्री राम नारायण चैधरी द्वारा प्रकाशित किया जाने वाला साप्ताहिक समाचार पत्र बाद में इसे दुर्गा प्रसाद चैधरी ने संभाला।
राजपूताना हेराल्ड
1885 में अजमेर से हनुमान सिंह द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र।