AMAR SINH PRATHAM, KARAN SINGH, JAGAT SINH


अमर सिंह प्रथम :- (1597_ 1620)
  •   1615 .  में मेवाड़ के अमर सिंह प्रथम मुगल शासक जहांगीर के बीच मुगल मेवाड़ संधि हुई।

मुगल मेवाड़ संधि की शर्ते निम्न थी-----
  1.  मेवाड़ का राजा कभी भी मुगल दरबार में उपस्थित नहीं होगा।
  2. मेवाड़ के राजा का पुत्र मुगल दरबार में उपस्थित होगा।
  3. चित्तौड़गढ़ दुर्ग की किलेबंदी और निर्माण नहीं करवाया जाएगा
  4.  मेवाड़ मुगलों से कोई वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं करेगा

  •   1605  में मेवाड़ स्कूल की चावंड चित्रकला शैली का स्वर्ण काल का काल था ।इसके समय चित्रकार नसीरुद्दीन राग माला पर चित्र बनाया था |

करण सिंह :- (1620 _1648 )
  • करण सिंह ने पिछोला झील उदयपुर में जग मंदिरों का निर्माण शुरू करवाया। 1622 ईस्वी को खुर्रम को इन्हीं जग मंदिरों में शरण दी ।शाहजहां ने इन्हीं जग मंदिरों को देखकर के ताजमहल बनाने का विचार किया
  • मुगल दरबार में उपस्थित होने वाला पहला राजा कर्ण सिंह था।

 जगत सिंह :- (1628 --1652 )
  • जगत सिंह प्रथम ने पिछोला झील में बने जग मंदिरों का निर्माण पूर्ण करवाया। इसी के नाम पर इन मंदिरों का नाम जगमंदिर पड़ा।
  •  मेवाड़ की उदयपुर चित्रकला शैली का स्वर्णकाल जगत सिंह प्रथम का काल था ।जगतसिंह ने अपने दरबार में चित्रकारों को विकसित करने के लिए चितेरो री ओवरी (तस्वीरा  रो कारखानो )नामक संस्था बनाई